Palmtop computer


Palmtop computer kya hai? Palmtop computer kise kahate hai? पांमटांप कंप्यूटर क्या है ? 


 Palmtop computer


Palmtop computer पांमटांप कम्प्यूटर


Palmtop computer कंप्यूटर का ही एक प्रकार है। यह सबसे portable ( सुवाह्य ) पर्सनल कंप्यूटर होता हैं। यह इतने सुविधाजनक होते हैं कि इन्हें हथेली मे पकड़ा जा सकता है। इन्हें पॉकेट में भी आसानी से रखा जा सकता है। इसलिए इन्हें पॉकेट कंप्यूटर भी कहा जाता है। इन कंप्यूटर की क्षमता लैपटॉप और कंप्यूटर की तुलना में कम होती है। इसलिए इनका उपयोग कार्यालयों में नहीं किया जाता है।  पॉमटॉप कंप्यूटर आकार में छोटे और वजन में हल्के होते हैं इसलिए लगभग हर घर में यह कंप्यूटर पाए जाते हैं। पामटॉप कंप्यूटर की कीमत 5 हजार से लेकर 60 हजार तक होती है। पॉमटॉप कंप्यूटर कई रूपों में प्रचलित है। यह टेबलेट, स्मार्टफोन और पी.डी.ए के रूप में मार्केट में उपलब्ध है।



 Palmtop computer


पांमटॉप कंप्यूटर के प्रकार

* टेबलेट पी.सी ( Tablet P. C ) 


टेबलेट पीसी अधिक पोर्टेबल और लैपटॉप कंप्यूटर के सभी लक्षणों से युक्त होते हैं। यह यूजर ( user ) द्वारा  दिए गए  निर्देशों को स्क्रीन पर सीधे-सीधे लिख सकते हैं। टेबलेट पी.सी में पूर्व निर्मित माइक्रोफोन तथा विशेष प्रकार के सॉफ्टवेयर होते हैं। जो इनपुट को मौखिक रूप से प्राप्त करते हैं। इसका प्रयोग एक सी.पी.यू की तरह की-बोर्ड तथा मॉनिटर को जोड़ने के लिए किया जा सकता है। 



 Palmtop computer


* पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट ( Personal Digital Assistant )


पर्सनल डिजिटल असिस्टेंट को पी.डी.ए (P.D.A )भी कह सकते हैं। यह एक हैंड हेल्ड hand held पर्सनल कंप्यूटर होता है। जो टेबलेट पी.सी की तरह कार्य करता है इसे एक प्रकार का  पांमटॉप कंप्यूटर भी कह सकते हैं। पी.डी.ए में कैमरा, सेलफोन, म्यूजिक आदि विशेषताएं पाई जाती है। यह छोटे से केलकुलेटर की भांति होता है। पी.डी.ए एक पेन के साथ भी उपलब्ध होता है। जिसका उपयोग पी.डी.ए को चलाने के लिए किया जाता है। इसमें अलग से एक छोटा की-बोर्ड तथा माइक्रोफोन उपस्थित होता है। जिसे आवाज को इनपुट करने के उद्देश्य से लगाया जाता है। 



 Palmtop computer



Post a Comment

0 Comments