Compact disk kya hai? Compact disk kise kahate hai? काम्पैक्ट डिस्क क्या है? काम्पैक्ट डिस्क किसे कहते हैं?
काम्पैक्ट डिस्क Compact Disk
काम्पैक्ट डिस्क या C. D एक प्रकाशीय डिस्क है जो डिजिटल डाटा को संग्रहित करने के लिए काम आती है। कॉम्पैक्ट डिस्क का अविष्कार अमेरिका में रहने वाले James T. Russell ने किया था। उन्होंने ऐसा पहला काम्पैक्ट डिस्क बनाया था जिसमें डिजिटल रूप से डाटा को सेव किया जा सके। काम्पैक्ट डिस्क का व्यास ( Density ) 120mm होती है। यह लगभग 80 मिनट के ऑडियो को संग्रहित करके रख सकता है। 80 mm वाली भी डिस्क होते हैं जो लगभग 20 मिनट की ऑडियो को संग्रहित कर सकते हैं। काम्पैक्ट डिस्क तकनीक को बाद में डाटा संग्रहण डिवाइस ( Data storage Device ) के रूप में इस्तेमाल करने के लिए अनुकूल बनाया गया। जिसे CD-ROM के रूप में माना जाता है।
CD-ROM मे CD-R तथा CD-RW जो क्रमशः काम्पैक्ट डिस्क रीड तथा काम्पैक्ट डिस्क री- राइटेबल कहे जाते हैं। जो कि डाटा संग्रहण डिवाइस के रूप में अस्तित्व में आए हैं। CD-ROM तथा CD-R पर्सनल कंप्यूटर में व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाते हैं।
काम्पैक्ट डिस्क की संरचना Compact Disk Structure
काम्पैक्ट डिस्क का निर्माण पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक से किया जाता है। कॉम्पैक्ट डिस्क लगभग शुद्ध पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक के 1.2 मिलीमीटर मोटे डिस्क से बना होता है। इसका वजन लगभग 12 ग्राम होता है। compact disk में डाटा छोटे-छोटे पिट्स के रूप में संग्रहित होता है। जो पॉलीकार्बोनेट परत के ऊपर कसकर पैक किए गए कुंडली नुमा ट्रैक ( Spiral Track ) में कोडित होता है। पिट्स के बीच के क्षेत्रों को लैण्डस ( Lands ) कहते हैं। प्रत्येक पिट लगभग 100 nm गहरा और 500 nm चौड़ा होता है। लंबाई में यह 850nm से 3.5 nm तक का होता है। ट्रैकों के बीच की जगह जिसे पिच ( Pitch )कहते हैं। पिट्स और लेंण्डस के बीच ऊंचाई में बदलाव से परावर्तित प्रकाश की तीव्रता में अंतर उत्पन्न हो जाता है। पिट्स और लैण्डस स्वयं ही बाइनरी डाटा के 0 एवं 1 को प्रत्यक्ष रूप से प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। यदि पीट लैंड में बदलता है या फिर लैंड पीठ में बदलता है तो यह एक दर्शाता है। जबकि कोई बदलाव नहीं होने की स्थिति में यह शून्य को दर्शाता है।
कंपैक्ट डिस्क से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य Compact Disk
* काम्पैक्ट डिस्क का आविष्कार अमेरिका में रहने वाले James T. Russell ने किया था। साल 1970 में उन्होंने अपने इस आविष्कार का पेटेंट अपने नाम कराया।
* शुरुआती समय में काम्पैक्ट डिस्क का इस्तेमाल गाने और वीडियो को संग्रहित करने के लिए किया जाता था। लेकिन कुछ समय बाद इसे और विकसित करके इसका इस्तेमाल डाटा को संग्रहित करने के लिए किया जाने लगा।
* साल 1982 में कॉम्पैक्ट डिस्क का निर्माण व्यवसायिक रूप में किया जाने लगा।
* कांम्पैक्ट डिस्क में डाटा डॉट के रूप में सेव होता है। जब C. D ड्राइव में लगा हुआ लेजर सेंसर डॉट से रिफ्लेक्ट लाइट पर पड़ता है तब हमारी डिवाइस में चित्र ( Image ) बनता है।
* एक स्टैंडर्ड सीडी में करीब 700mb का डाटा स्टोर किया जा सकता है। मतलब इसमें केवल 120 मिनट का विडियो संग्रहित किया जा सकता था।
* समय के साथ 700mb C. D की क्षमता कम लगने लगी जिसके बाद इसे और अधिक विकसित करके इसकी स्टोरेज को बढ़ाने का कार्य किया गया।
0 Comments