हमारी पृथ्वी पर करोड़ों प्रकार के जीव जन्तु पाये जाते है। यह सभी रंग, संरचना तथा प्रकृति में एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं। हर जीव की कोई न कोई खासियत होती है। चाहे वह कितना ही छोटा क्यों न हो इनकी खासियत को देखकर कभी कभी हम भी आश्चर्यचकित रह जाते हैं। प्रकृति ने हर जीव कोई न कोई खास गुण दिये होते हैं। जिन्हें
जानकर आप हैरान हो जाएगें।
अद्भुत जीव जिनके बारे में आप नहीं जानते होगे
पृथ्वी पर कई ऐसे जीव है जिनके बारे में हम नहीं जानते
क्योंकि यह जीव घने जंगलों, समुद्र , रेगिस्तान आदि जगहों पर पाये जाते हैं और आम तौर पर हम ऐसी जगहों पर नहीं जाते है लेकिन कभी आप ऐसी जगहों पर जाये तो इन जीवों के बारे में आपको जानकारी
होनी चाहिए क्योंकि कई ऐसे जीव भी है जो हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकते है।
* ब्लेक विंडो स्पाइडर (Black widow spider)
यह एक जहरीली मकड़ी है। मकड़ी की यह प्रजाति विशेष रूप से दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में पायी जाती है। यह मकड़ी इंसानों के लिए भी उतनी ही खतरनाक है जितनी कि दुसरे जीवो के लिए। यदि यह मकड़ी किसी इंसान को काटती है तो उसके अंदर एक विषैला पदार्थ छोड़ देतीं हैं जिससे व्यक्ति कि मृत्यु हो जाती है।
* बुलेट चीटी ( Bullet Ant)
क्या आप सोच सकते है कि कोई चीटी आप को गोली मार सकती है जाहिर है आप ने नहीं सोचा होगा लेकिन यह सच है। बुलेट चीटी चीटीयो की सबसे खतरनाक प्रजाति है। यदि यह चीटी आप को काट ले तो आप को तेज दर्द होगा और ऐसा महसूस होगा कि किसी ने आप को गोली मारी दि हो।
* पुश केटरपिलर
यह प्रकृति में पाया जाने वाला बहुत ही खुबसूरत जीव है। लेकिन खुबसूरत होने के साथ साथ यह खतरनाक भी है। पुश केटरपिलर के बालो में एक विशेष प्रकार का जहर पाया जाता है जो व्यक्ति को बिमार कर देता है इस केटरपिलर को छूते हि चक्कर आने लगते हैं।
इसके अलावा प्रकृति में कई ऐसे जीवजन्तु भी पाये जाते हैं जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जायेगे। क्योंकि प्रकृति ने इन्हें कुछ ऐसी ताकतों का मालिक बनाया है जिसके बारे में हम केवल सोच ही सकते है। तो आइए कुछ ऐसे ही जीवो के बारे में जानते हैं।
* कंगारू चूहा (Kangaroo Rat)
हम सब जानते हैं कि पानी का हमारे लिए क्या मूल्य है और इंसान तीन दिन से ज्यादा पानी के बिना जिन्दा नहीं रह सकता। लेकिन कंगारू चूहा एक ऐसा जीव है जो पानी के बिना एक साल या उससे भी ज्यादा समय तक जिन्दा रह सकता है। यह चूहा रेगिस्तान में पाया जाता है। जहाँ पर पानी की कमी बनी रहती है। कंगारू चूहा पौधों तथा बीजों से पानी की प्राप्ति करता है।
* जेलिफिश ( Jellyfish)
जेलिफिश समुद्र में पाया जाने वाला जीव है। वैज्ञानिकों ने जेलिफिश की एक ऐसी प्रजाति की खोज की है जो कभी मरती नही है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब यह जीव अपने जीवन की अंतिम अवस्था में पहुचता है। तब यह अपने शरीर को पुनः उसी अवस्था में ले आता है जैसा यह जीव जन्म लेते समय था। इस प्रकार यह क्रम बार बार चलता रहता है। जिससे इसकी कभी मृत्यु नहीं होती।
* कार्डिनल मछली (Cardinal Fish)
यह एक ऐसी मछली है जो अपने मुंह से आग उगलती हैं। दरअसल जब यह मछली शिकार के वक्त अधिक मात्रा में ओस्ट्राकोड्स को निगल लेती है जो कि जगमगाने वाले जीव होते हैं। और मछली के पेट में जाने के बाद मछली भी जगमगाने लगती है। जिससे इसे दुश्मनो का खतरा होता है। इसलिए शिकारियों की नजरों से बचने के लिए मछली ओस्ट्राकोड्स को अपने पेट से मुंह के जरिये बाहर निकाल देती है जिसे देखने पर ऐसा लगता है कि कार्डिनल मछली मुंह से आग उगल रही है।
0 Comments